Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

लाहुल में तांदी-किलाड़ मार्ग पर हिमस्‍खलन और भूस्‍खलन से आवाजाही बंद, दस किलोमीटर क्षेत्र में ज्‍यादा खतरा

खबर शेयर करें -

Avalanche in Lahaul, लाहुल-सपीति में भारी बर्फबारी के बाद अब हिमस्‍खलन का खतरा बना हुआ है। तिंदी के समीप हिमस्खलन व भूस्खलन होने से तांदी-किलाड़ मार्ग अवरूद्ध हो गया है। तिंदी व कडू नाले के बीच 10 किलोमीटर के क्षेत्र में जगह जगह हिमस्खलन व भूस्खलन हुआ है। तांदी से उदयपुर तक छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल है लेकिन उदयपुर से किलाड़ के बीच सड़क बंद हो गई है। बीआरओ ने मशीनरी को तैनात कर दिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बीआरओ ने इस मार्ग पर सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य भी शुरू किया है। इस बार सर्दियों में मनाली से किलाड़ आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया 10 किमी के क्षेत्र में भूस्खलन व हिमस्खलन हुआ है, जिससे मार्ग बंद हो गया है। उन्होंने बताया बीआरओ सड़क बहाली में जुटा हुआ है। इस मार्ग को डबल लेन बनाया जा रहा है। मार्ग पर बार बार  भूस्खलन व हिमस्‍खलन हो रहा है, जिससे बीआरओ को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

भूस्खलन से रामशिला-ब्यासर मार्ग क्षतिग्रस्त

कुल्लू। कुल्लू जिले की जिंदौड़ पंचायत के नांगचा गांव में फिर से बारिश के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने हालात का जायजा लिया। गांव में पहले भी भूस्खलन होने के कारण सभी घरों को खाली करवा दिया था। शनिवार को भूस्खलन के कारण पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई हैं। इससे जिंदौड़ व नांगचा गांव में पेयजल समस्या चरमरा गई है। एक पशुशाला सहित सेब के 300 व अन्य 30 पेड़ भी मलबे की चपेट में आए हैं। रामशिला-ब्यासर सड़क मार्ग भी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। रविवार को पटवारी पवन, पंचायत प्रधान हीरालाल ठाकुर, उपप्रधान लोतम राम, बीडीसी सदस्य गणेश ठाकुर सहित वार्ड सदस्यों ने गांव का दौरा किया। जुलाई 2021 में गांव खाली करवाने के बाद ग्रामीण अब यहां पर केवल खेतीबाड़ी के लिए आते थे। वहीं एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि नांगचा गांव में शनिवार को भी भूस्खलन हुआ है,राजस्व विभाग की टीम को मौके पर जायजा लेने के लिए भेजा गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized