Connect with us

Uncategorized

लड़कियों के चरित्र पर सवाल उठाकर विवादों में घिरे शक्तिमान, यूज़र्स ने लगा दी वाट

हाइलाइट्स
मुकेश खन्ना का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मुकेश खन्ना ने लड़कियों के लिए कही आपत्तिजनक बातें
यूजर्स ने मुकेश खन्ना की जमकर लगाई क्लास

‘छोटी-छोटी मगर मोटी बातें’ कहकर बच्चों के सुपरहीरो बने ‘शक्तिमान’ उर्फ मुकेश खन्ना अक्सर अपने बिगड़े बोल की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। और हर बार उनको लोगों की डांट सुनने को मिल जाती है। एक बार फिर उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जब उन्होंने एक वीडियो बनाकर उसमें कुछ ऐसी-ऐसी बातें कहीं, जिसके बाद लोगों ने उनको जमकर लताड़ दिया। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं, ‘कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं तो वो लड़की, लड़की नहीं है। वो धंधा कर रही है। क्योंकि इस तरह के निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है। वो उसका धंधा है। आप उसमें भागीदार मत बनिए।’

लोगों ने मुकेश खन्ना को जमकर लताड़ा
अब ये वीडियो जैसे ही सामने आया, लोगों ने एक्टर की आलोचना करनी शुरू कर दी। एक ने लिखा, ‘ऑर्थोडॉक्स कायम रहे।’ एक ने कहा, ‘जब शक्ति और मान दोनों आपको छोड़ दें।’ एक ने कहा, ‘नहीं पता था कि इच्छाएं और महिला की मर्जी उनको सेक्स वर्कर्स बना देती हैं।’ एक ने एक्टर को लताड़ते हुए कहा, ‘शक्तिमान जब बुढ़ापे में सठिया जाए और सनकीमान बन जाए।’ एक ने कहा, ‘शक्ति का मान तो कर लिया होता। ‘

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts