Connect with us

अपराध

उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, कार्बाइन से चलीं 11 गोलियां

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, कार्बाइन से चलीं 11 गोलियां

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देहरादून एयरपोर्ट स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील (49) की सोमवार देर रात रानीपोखरी क्षेत्र के नागाघेर स्थित आवास पर कार्बाइन से गोलियां लगने से मौत हो गई।

 

 

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक गोलियां चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि उस समय हेड कांस्टेबल सुनील अपने घर के बरामदे में मौजूद थे। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल हिमालय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

रानीपोखरी थाना प्रभारी राजेंद्र खोलिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हेड कांस्टेबल को उनकी सरकारी कार्बाइन से 11 गोलियां लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts