Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नौ माह की प्रसूता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, गर्भस्थ शिशु की भी मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। ओखलकांडा ब्लाक निवासी एक मह‍िला ने हल्द्वानी में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। वह नौ माह की गर्भवती थी। मां की मौत से गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल सका है।

आरटीओ पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्णा गिरी ने बताया कि ओखलकाड़ा के मुक्तेश्वर निवासी 20 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी ईश्वरी राम का विवाह एक साल पहले हुआ था। कुछ महीने पहले दंपती शिव शक्ति विहार कुसुमखेड़ा में किराये के मकान में रहने लगा था। ईश्वरी राम एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मंगलवार देर शाम वह घर पहुंचा तो पत्नी फंदे से लटकी हुई थी।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि स्वजन खुद ही शव को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया। मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतका नौ माह की गर्भवती थी। फंदे पर झूलने से उसकी भी गर्भस्थ शिुशु की भी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच गए थे। देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। चौकी इंचार्ज कृष्णा गिरी ने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts