Connect with us

राजनीति

अचानक जब पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका काफिला, 45 मिनट इंतजार की वजह आई सामने

अचानक जब पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका काफिला, 45 मिनट इंतजार की वजह आई सामने

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 45 मिनट तक रुके रहे। इसके पीछे वजह नीट यूजी पुनर्परीक्षा थी। प्रधानमंत्री ने छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अपने आवास जाने में देरी की।

 

 

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली नीट यूजी री-एग्जाम के लिए अपने केंद्रों की ओर जा रहे थे। प्रधानमंत्री के काफिले की आवाजाही से ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए उन्होंने एयरपोर्ट पर रुकने का फैसला किया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के काफिले के लिए आमतौर पर सुरक्षा कारणों से कुछ मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन किया जाता है। ऐसे में पीएम मोदी की रवानगी कुछ समय के लिए टाल दी गई, ताकि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को जाम या किसी अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े।

परीक्षा शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से अपने आवास के लिए रवाना हुए।

गौरतलब है कि पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद नीट यूजी की पुनर्परीक्षा का आयोजन कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया जा रहा है। देशभर के हजारों केंद्रों पर लाखों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा की निगरानी के लिए एआई आधारित सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, जैमर और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Continue Reading

More in राजनीति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts