Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सुबोध उनियाल होंगे अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, विभागों को बंटवारे के बाद पुराने मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल, यहां देखिए बदलाव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, नए मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में पांच नए कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किए जाने के बाद अब पुराने मंत्रियों के विभागों में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। इस बदलाव को सरकार की नई रणनीति और संतुलन साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

ताजा फेरबदल के तहत डॉ. धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग वापस लेकर यह जिम्मेदारी सुबोध उनियाल को सौंपी गई है। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से ग्रामीण विकास विभाग हटाकर नए मंत्री भारत चौधरी को दिया गया है।

इसके अलावा सतपाल महाराज से पंचायती राज विभाग लेकर यह विभाग नए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को सौंपा गया है। सरकार के इस फैसले से स्पष्ट है कि नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां देकर उन्हें प्रशासनिक रूप से मजबूत भूमिका में लाने की कोशिश की जा रही है।

कैबिनेट विस्तार के बाद किए गए इस विभागीय फेरबदल को आगामी राजनीतिक और विकासात्मक योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार अनुभव और नए नेतृत्व के बीच संतुलन बनाकर कार्यों में तेजी लाने का प्रयास कर रही

धामी सरकार के नए मंत्री और उन्हें सौंप गए विभाग

है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts