Connect with us

अपराध

दुःखद : हल्द्वानी में कर्ज के बोझ तले टूटा मेडिकल स्टोर संचालक, जहर खाकर दे दी जान

 

कर्ज के बोझ तले टूटा मेडिकल स्टोर संचालक, जहर खाकर दी जान

हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 45 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रुद्र विहार निवासी प्रकाश चंद्र महतोलिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज को इस कदम की वजह माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मुखानी थाना पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर में अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर प्रकाश फर्श पर बेसुध हालत में मिले, उनके मुंह से झाग निकल रहा था और आसपास उल्टी के निशान भी पाए गए, जिससे जहर खाने की आशंका जताई जा रही है।

पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक घर में अकेले रहता था। उनकी पत्नी पिथौरागढ़ में गेस्ट टीचर के रूप में कार्यरत हैं और उनका बेटा भी उनके साथ वहीं रहता है। बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को पत्नी से उनकी आखिरी बार बातचीत हुई थी।

शुक्रवार को जब परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर प्रकाश अचेत अवस्था में पड़े मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक पर बैंक का कर्ज बढ़ता जा रहा था और वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया है। शनिवार को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts