Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- रिश्तों पर कलंक, कलयुगी मामा निकला हैवान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। कलयुगी मामा ने ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए अपनी दिव्यांग भांजी के साथ ही वहशियाना हरकत की है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वनभूलपुरा क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी 22 साल की दिब्यांग बेटी है। उसके मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका है। उसकी दिब्यांग बेटी जो बोल नहीं पाती है, अपने पिता के मकान में रहती है। मकान के दूसरे माले में उसके भाई का परिवार रहता है। महिला के अनुसार पिछले कुछ समय से उसकी बेटी डरी सहमी रहने लगी, जब भी वह अपने मामा को देखती अचानक रोने लगती और कमरे में जाकर छिप जाती। पहले तो मां नहीं समझ पाई, मगर एक दिन जब मां ने बेटी से इस अजीब व्यवहार के लिए पूछा तो लड़की ने इशारे में उसे बताया कि उसके साथ मामा ने दुष्कर्म किया है। महिला का कहना है कि उसके भाई ने पीड़िता के बीमार और नहीं बोल पाने की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसका यौन शोषण किया। महिला का कहना है उसका भाई पहले भी इन्हीं हरकतों के कारण जेल जा चुका है, जिसकी वजह से पिता ने उसे बेदखल कर दिया था। जब महिला ने अपने भाई से पूछताछ की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts