Connect with us

Uncategorized

काठगोदाम से दिल्ली के लिए सीएनजी बसों का संचालन शुरू, जानिए कितना होगा किराया

हल्द्वानी। प्रदूषण को कम करने के प्रयास में उत्तराखंड परिवहन निगम धीरे-धीरे पूरे राज्य में अपने मार्गों पर सीएनजी बसों के उपयोग को बढ़ावा दे रहा है। इसी कड़ी में हल्द्वानी डिपो के बाद काठगोदाम डिपो में भी सीएनजी बसों का बेडा शामिल हो गया है। शुक्रवार को काठगोदाम डिपो को तीन सीएनजी बस मिल गई और शाम से ही बसों को दिल्ली मार्ग में संचालित कर दिया गया। अब यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए नए वाहन से सरपट यात्रा का आनंद मिलेगा।
डीजल वाहनों से फैलने वाले प्रदुषण को रोकने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने सीएनजी बसों का प्लान धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। हल्द्वानी से दिल्ली के लिए सीएनजी बसों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। अब शुक्रवार से काठगोदाम डिपो से भी तीन सीएनजी बसों के संचालन की शुरुआत हुई है।

52 सीट वाली सीएनजी बस का किराया साधारण बस के लिराये के बराबर ही है। सहायक महाप्रबंधक काठगोदाम सुरेश चौहान ने बताया कि प्रदुषण के कम होने के साथ साथ सीएनजी बसों का लाभ यह भी है कि बसों की संख्या बढ़ जाएगी। सीएनजी बस में एक बार में 275 किलो सीएनजी भरी जा सकती है और एक बार टैंक फुल होने की स्थिति में 1000-1100 किमी तक माइलेज दे सकती हैं। उन्होंने बताया कि आगे भविष्य में डिपो में सीएनजी बस का बेडा बढ़ाया जायेगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts