Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

गढ़वाल दौरे से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने चारधाम यात्रा पर सरकार को घेरा

खबर शेयर करें -

देहरादून : गढ़वाल दौरे से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने चारधाम यात्रा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्‍होंने यात्रा को लेकर उत्‍तराखंड सरकार को घेरा है। बता दें कि करन माहरा 12 दिन के गढ़वाल दौरे के बाद देहरादून लौट चुके हैं।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान से स्थानीय व्यक्तियों को होने वाली कठिनाई को लेकर राज्‍य सरकार को घेरा।

वहीं यह भी माना जा रहा है कि अपने गढ़वाल दौरे के बाद करन माहरा ने कई जिलों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

दरअसल फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में गढ़वाल क्षेत्र में कांग्रेस का ग्राफ गिरा है। पांचवीं विधानसभा चुनाव में गढ़वाल की कुल 30 विधानसभा सीटों में से मात्र तीन सीटें ही कांग्रेस को मिली हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को महज दो सीटें ही मिल पाई थीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts