Connect with us

Uncategorized

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भागे, मालदीव में ली शरण

कोलंबो। संकटग्रस्त श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए हैं। वह भागकर मालदीव पहुंचे हैं। एएफपी समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है।  वह किस तरह भागने में कामयाब रहे, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हाल ही में राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद राजपक्षे यहां से भागकर किसी अज्ञात जगह चले गए थे। उनके इस्तीफे का 13 जुलाई यानी आज आधिकारिक एलान होना था। गोटबाया राजपक्षे का हस्ताक्षरित इस्तीफा एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंप दिया गया था जो इसे संसद अध्यक्ष को सौंपेंगे। 13 जुलाई को इसकी औपचारिक घोषणा होनी थी। श्रीलंका में सड़क पर विरोध को देखते हुए अब सर्वदलीय सरकार बनने पर मंत्रिमंडल इस्तीफा देना था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts