Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, गंगा राम अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को covid की समय के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को कोविड संबंधी दिक्कतों के कारण भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

सोनिया गांधी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। दूसरी बार भी उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

उल्लेखनीय है कि नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी को समन जारी किया है। कोरोना होने के कारण सोनिया गांधी 8 जून को पेश नहीं हो गई थीं। अब उन्हें 23 जून की तारीख दी गई है। राहुल गांधी सोमवार को ईडी के समक्ष पेश होंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts