Connect with us

Uncategorized

सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई? बॉयफ्रेंड संग हाथों में हाथ लिए बोली “मेरे लिए सबसे बड़ा दिन”

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शुरुआत से ही अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रही है। गौरतलब है कि कई दिनों से सोनाक्षी सिन्हा की शादी की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ भी जुड़ चुका है।

अब इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। आइए जानते हैं इन वायरल तस्वीरों की सच्चाई।

सोनाक्षी ने की सीक्रेट सगाई?

वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा बेहद ही खुश नजर आ रही है। इसके साथ ही वह एक मिस्ट्री बॉय के हाथों में हाथ लिए दिखाई दे रही है और उन्होंने अपने अंगूठी को भी खूबसूरत तरीके से फ्लॉन्ट किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा है कि, “मेरे लिए सबसे बड़ा दिन।

मेरा सबसे बड़ा ख्वाब पूरा होने जा रहा है, और मैं इसे आपके साथ शेयर करने के लिए बेताब हूं। मैं यकीन नहीं कर पा रही हूं यह इतना आसान था।” जिस तरह सोनाक्षी ने केप्शन दिया है उसे देखकर तो यही कहा जा रहा है कि, सोनाक्षी ने सगाई कर ली है और वह बेहद खुश है।

इन लोगों के साथ जुड़ चुका सोनाक्षी का नाम

गौरतलब है कि सोनाक्षी का नाम अभिनेता जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही। इसके अलावा दोनों को एक साथ कई बार देखा भी जा चुका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल को डेट कर रही है, हालांकि दोनों ने अभी तक इस रिश्ते पर बात नहीं की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts