Connect with us

उत्तराखण्ड

तो कौन लेगा सीएम के साथ शपथ, ये संभावित नाम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं के हिस्से मुख्यमंत्री का पद आने के बाद अब कैबिनेट में कुमाऊं की हिस्सेदारी पर सबकी नजर लगी हुई है। पिछली कैबिनेट की तरह इस बार भी 5 सीटें कुमाऊं के हिस्से आने की उम्मीद है। नैनीताल जिले से जीते पांच में से एक भाजपा विधायक के हिस्से कैबिनेट की सीट आने की उम्मीद है।

धामी सरकार के पहले मंत्रिमंडल की अगर बात की जाए तो इसमें कुमाऊं से पांच विधायकों को कैबिनेट में जगह मिली थी। जिसमें नैनीताल जिले की कालाढूंगी विधान सभा से बंशीधर भगत, ऊधमसिंह नगर जिले की गदरपुर सीट से अरविंद पांडे, पिथौरागढ़ की डीडीहाट सीट से बिशन सिंह चुफाल, अल्मोड़ा की सोमेश्वर सीट से रेखा आर्या व बाजपुर से भाजपा के विधायक रहे यशपाल आर्य को कैबिनेट में जगह मिली थी।

यशपाल आर्य इस बार कांग्रेस से चुनाव जीतकर विधानसभा में गए हैं। पिछली सरकार के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो इस बार भी पांच विधायकों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इस बार की कैबिनेट में कुमाऊं से डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, कालाढूंगी के विधाक बंशीधर भगत, गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे।

सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या, सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा, कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया व लालकुआं के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को कैबिनेट की दौड़ में शामिल माना जा रहा है। अब देखना है कि कौन-कौन विधायक कैबिनेट की कुर्सी हासिल कर पाते हैं।

कैबिनेट का गठन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी नेतृत्व की राय पर अपनी टीम तैयार करेंगे। बुधवार 23 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है।  

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page