Connect with us

Uncategorized

इसलिए अलग सोता था इंजीनियर पति, पत्नी ने कमरे में झांककर देखा तो उड़ गये होश

मध्यप्रदेश। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता की शादी 29 अप्रैल 2018 को 32 साल के इंजीनियर से हुई थी। शादी के बाद दिलेश्वर पत्नी को पुणे ले गया और वहां पर परिवार के साथ रहने लगा। इसी दौरान पीड़िता को पति दिलेश्वर, सास और ननद लगातार परेशान करने लगे। इसके बाद पति पीड़िता को मायके इंदौर छोड़ गया। पूरे मामले की जानकारी पीड़िता के परिजनों को लगी तो दोनों को समझाया गया। इसके बाद एक बार फिर पति पीड़िता को अपने साथ पुणे लेकर गया, लेकिन शादी के काफी दिन गुजर जाने के बाद भी वह अपनी पत्नी से किसी तरह के कोई संबंध नहीं बना रहा था। वहीं पीड़िता ने कई बार कोशिश की लेकिन अचानक से वह विवाद कर दूसरे कमरे में जाकर सो जाता था। पीड़िता को इस दौरान शंका हुई तो उसने पति पर नजर रखी। जब भी विवाद कर वह दूसरे कमरे में सोने के लिए जाता तो महिला पीछे से उस कमरे में नजर रखती। इसी दौरान उसने देखा कि पति दूसरे कमरे में जाकर महिलाओं की तरह श्रृंगार करता था। जब उसने इस पूरे मामले की जानकारी सास और ननद को दी तो उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे मायके छोड़ आए। इसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर पति, सास और ननद के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति, सास और ननद को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, लेकिन फिर पीड़िता को जीवनयापन की समस्या आने लगी। इसके बाद उसने कोर्ट के समक्ष आवेदन लगाकर पति की करतूतों के बारे में जानकारी दी और हर्जाने की मांग की। वहीं कोर्ट ने इस पूरे मामले में सुनवाई करते हुए प्रतिमाह 30 हजार रुपए पीड़िता को देने के आदेश दिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts