Connect with us

Uncategorized

तो इनमें से एक जाएगा राज्यसभा, भाजपा का पैनल तैयार, जानें गणित राज्यसभा चुनाव का

देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही एक सीट के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने दावेदारों के नाम का पैनल तैयार कर लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार पैनल अभी भेजा नहीं गया है, लेकिन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। सोमवार को इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। पैनल में आठ से 10 नाम शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी किसे बनाना है, इस बारे में निर्णय लेने का काम पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का है।
उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के पास दो-तिहाई बहुमत है। ऐसे में उसके प्रत्याशी की जीत तय है। इसे देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने प्रत्याशी चयन की कसरत तेज कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा को राज्य से छह नामों का पैनल भेजने के निर्देश दिए थे। प्रदेश भाजपा अब तक तीन बार राज्य से भेजे जाने वाले पैनल के लिए पार्टी नेताओं के नाम पर मंथन कर चुकी है।

बताया गया कि पैनल करीब-करीब तैयार कर लिया गया है, लेकिन इसमें छह की बजाय आठ से 10 नाम शामिल किए जाएंगे। इसके पीछे मंशा यही है कि किसी को नाराज न किया जाए। पैनल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं।

राज्यसभा के लिए भले ही भाजपा नेतृत्व ने राज्य से नाम मांगे हों, लेकिन चर्चा यह भी है कि प्रत्याशी राज्य से बाहर का भी हो सकता है। इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कुछेक अन्य बड़े नेताओं के नाम की चर्चा है। ऐसे में सबकी नजर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर टिकी है कि वह किसे प्रत्याशी बनाता है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts