Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

बहन और खुद की शादी के लिए घर आया था जवान, सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें -

शादी पर घर आए आर्मी के जवान की मौत हो गई। सात दिन पहले उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। हल्द्वानी में इलाज के बाद जवान को दिल्ली आर्मी अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया।

रामनगर के ग्राम खुशालपुर बुक्सा छोई निवासी 28 वर्षीय आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह आर्मी में बतौर लांस नायक था। डेढ़ सप्ताह पहले वह छुट्टी पर घर आया था। एक माह बाद उसकी शादी थी। बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को आनंद रामनगर किसी काम से गया था। वापसी के दौरान छोई पड़ाव पर अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी।

गंभीर हालत में जवान को इलाज के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले ही उसे आर्मी अस्पताल दिल्ली ले जाया गया। रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान का शव देर रात उसके घर पहुंच गया है। आज सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी जाएगी।

बहन के बाद थी जवान की शादी

स्वजनों के मुताबिक आनंद से पहले 16 मई को उसकी बहन की शादी होनी थी। इसके बाद आनंद की बारात जानी थी। जिस घर में शादी की तैयारियों को लेकर खुशियां थीं। वहां अब मातम पसर गया है। जवान की मौत से उसके ससुराल पक्ष भी शोकाकुल है।

2013 में हुआ था भर्ती

आनंद सिंह ने राजकीय इंटर कालेज छोई से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। वर्ष 2013 में वह आर्मी में भर्ती हो गया। चार भाई-बहन में वह तीसरे नंबर का था। कुछ साल पहले ही उसने अपने लिए महंगी बाइक भी खरीदी थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts