Connect with us

Uncategorized

स्नान करते वक्त साई घाट में डूबा युवक, एसडीआरएफ व पुलिस ने शुरू किया सर्चिंग अभियान

ऋषिकेश। ऋषिकेश के साथ घाट में एक युवक डूब गयाऐ। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व उत्तराखंड पुलिस द्वारा गहन सर्चिंग की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आज त्रिवेणी घाट से एक किमी दूर साईं घाट, ऋषिकेश में शामली उत्तरप्रदेश से आये एक युवक के डूबने की सूचना एसडीआरएफ को प्राप्त हुई। युवक मनोज पुत्र मांगेराम उम्र 20-22 वर्ष निवासी जलाबाद थाना सावली जिला शामली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह साईं घाट पर अपने दोस्तों के साथ नहाते समय अचानक अनियंत्रित होने से गहरे व तेज पानी की चपेट में आकर डूब गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्चिंग की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts