Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सिद्धू जमीन पर: ऐसे जुड़े जमीन से कि ठोको ताली!!!!

खबर शेयर करें -

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सोमवार को मुलाकात हुई। इस भेंट के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर मान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जमीन से जुड़े हुए (डाउन टु अर्थ) इंसान हैं। पंजाब में अवैध कब्जे वाली जमीनों को खाली कराने को लेकर भी सिद्धू ने मान की प्रशंसा की। 

सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगा कि किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। वह बहुत ही डाउन टु अर्थ हैं।’ इस मीटिंग के बाद सिद्धू ने एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, 50 मिनट में बहुत ही उपयोगी बातें हुईं जो कि लंबे समय से हमारे अजेंडा का हिस्सा हैं। हमने लोगों की आय बढ़ाने के बारे में बात की जो कि पंजाब की बड़ी समस्या है। सीएम भगवंत मान एक ग्रहणशील इंसान हैं। उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने का वादा किया है। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान में किसी तरह का ईगो नहीं है और वह बहुत ही धैर्य के साथ बातों को सुनते हैं। वह बिल्कुल उसी तरह हैं जैसे 15 साल पहले थे जब उनसे पहली मुलाकात हुई थी। सिद्धू ने कहा, मान पंजाब की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। उनके साथ बैठक के दौरान वक्त का पता ही नहीं चला।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू भगवंत मान से पहली बार लाफ्टर चैलेंज शो के दौरान मिले  थे। हालांकि उस वक्त सिद्धू जज हुआ करते थे और भगवंत मान कंटेस्टेंट थे। सिद्धू पंजाब चुनाव के बाद पहले भी मान की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भगवंत मान बहुत ही ईमानदार व्यक्ति हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts