Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बंद किया गया लाउड स्पीकर, सीएम योगी की अपील पर मंदिर ने उठाया कदम

खबर शेयर करें -

मथुरा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील के बाद मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लाउड स्पीकर बंद कर दिया गया है. सीएम योगी ने पिछले दिनों पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज़ परिसर से बाहर न जाए, जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने खुद लाउड स्पीकर बंद करने का फैसला किया. श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने इसकी पुष्टि की.

इससे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास का क्षेत्र लाउडस्पीकर से गुंजायमान होता था. भक्त व क्षेत्रीय लोग इसके जरिये विष्णु सहस्त्रनाम व मंगला चरण का पाठ सुनते थे. करीब एक से डेढ़ घंटे तक भगवान का भजन संकीर्तन होता था.

स्पीकर बंद होने की खबर से स्थानीय लोगों में नाराजगी दिख रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि, भगवान के मंगला चरण की ध्वनि को सुनकर उनकी दिनचर्या शुरू होती.’

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts