Connect with us

Uncategorized

##कुमाऊं की वादियों में ‘मल्लाह’ की शूटिंग, जानिये क्या है फिल्म की खासियत

नैनीताल। मल्लाह फिल्म की शूटिंग कुमाऊं की वादियों में जारी है। यहां फिल्म का एक गीत फिल्माया जा रहा है। श्री विश्वनाथ फिल्म्स के बैनर तले मल्लाह फिल्म गंगा के घाट पर बसने वाले मल्लाह के जीवन पर आधारित गंगा को प्रदूषण मुक्ति का संदेश भी देती है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग अयोध्या व बनारस में हुई है।

एक ड्रीम सॉन्ग की शूटिंग आजकल नौकुचियाताल व रामगढ़ में चल रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में यजुद मारवाह विंध्या तिवाड़ी है। निर्माता धर्मेंद्र वर्मा निर्देशक कारण वर्मा व मुकेश वर्मा की जोड़ी कर रही है। संगीत मॉन्टी शर्मा का है। शूटिंग कोआर्डिनेटर रूमी वारसी ने बताया कि अभी दो दिन ओर शूटिंग चलेगी फिल्म नवम्बर में रिलीज़ होगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts