Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

शातिर स्मैक तस्कर “चांदनी” को हल्द्वानी पुलिस ने मय माल के धर दबोचा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के दिशा निर्देशन में जनपद नैनीताल स्तर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में
सघन चेकिंग अभियान के दौरान निकट रेलवे क्रासिग चोरगलिया रोड से एक महिला चाँदनी, पत्नी मौ0 आशिम निवासी गफूर बस्ती वार्ड न0-24 थाना बनभूलपुरा जनपद (नैनीताल) उम्र-30 को 10.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

दौराने गिरफ्तारी बरामदा स्मैक के स्रोत के सम्बन्ध में अभियुक्ता चाँदनी, निवासिनी उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अभियुक्ता का पति मौ0 आशिम उर्फ बुढ्ढा पुत्र मौ0 आबिद निवासी उपरोक्त है जो स्मैक पीने का आदि है एवं पूर्व में भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है, चूंकि महिलाओं पर पुलिस शक नही करती इसीलिए अभियुक्ता को स्मैक बिकवाने के लिए दी थी। जिसे चेकिंग के दौरान थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

उक्त सम्बन्ध में थाना वनभूलपुरा पर मुकदमा एफ.आई.आर. नं0-149/2022, धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम चाँदनी उपरोक्त पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त मौ0 आशिम उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। अभियुक्ता को आज मा0 न्याया0 के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्ता चांदनी का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा हैं।पुलिस टीम में
1-थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
2- उ0 नि0 मनोज कुमार यादव
3-कां0 868 नापु मुन्ना सिह
4- कानि0 90 नापु हरिकृष्ण मिश्रा
5- म0कानि0 27 नापु पुनीता पाठक
6-म0कानि0 571 बिलकिश अंसारी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts