Connect with us

धर्म-संस्कृति

Shani Ki Sade Sati: इन 3 राशियों पर बरसेगा शनिदेव का कहर, साढ़े साती से राहत पाने के लिए करें ये उपाय

खबर शेयर करें -

Shani Ki Sade Sati: ज्योतिष गणना के अनुसार, शनिदेव 12 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 38 मिनट में मकर राशि में वक्री हो गए हैं। और इसी राशि में 23 अक्टूबर 2022 को मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद 7 जनवरी 2023 तक शनि पुन: कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि की साढ़े साती या फिर शनि की महादशी हर एक व्यक्ति के जीवन में एक बार जरूर पड़ती है। क्योंकि न्याय के देवता व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं जो शुभ या अशुभ हो सकता है।

शनि की साढ़े साती धनु राशि

गुरु ग्रह की राशि धनु राशि में भी शनि की साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है। 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री चाल चलते हुए कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर गए थे। ऐसे में धनु राशि के जातकों 17 जनवरी 2023 तक शनि की साढ़े साती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनिदेव की साढ़ेसाती का प्रभाव 17 जनवरी 2023 को धनु राशि से पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

शनि की साढ़े साती मकर राशि

मकर राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव है। ऐसे में इस राशि में शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा 29 मार्च 2025 को मिलेगा। क्योंकि उस समय शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। लेकिन 2025 तक शनि की साढ़ेसाती होने पर इस राशि को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों में शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी 2020 से शुरू हो गई थी, जो 3 जून 2027 को मिलेगी। लेकिन शनि की महादशा से कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि के मार्गी होने पर छुटकारा मिलेगा। साधारण शब्दों में कहे, तो कुंभ राशि वालों को शनि की साढ़े साती से 23 फरवरी 2028 को मिलेगी।

शनि की साढ़ेसाती से बचने के उपाय

  • शनि की साढ़े साती से बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इसके अनुसार नियमित रूप से शनि की पूजा करना चाहिए।
  • शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होगा।
  • शनिवार के दिन सुबह पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होगा।
  • शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाएं।
  • शनिवार के दिन गरीब या फिर जरूरतमंद को कंबल, लोहे से बना हुआ समान या फिर अनाज आदि दे सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page