Connect with us

Uncategorized

शर्मनाक- हल्द्वानी में नाबालिग के साथ हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। घर से लापता बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को इंद्रा नगर क्षेत्रा से गिरफ्तार कर लिया है। वह यहां इंद्रा नगर में किराए के मकान में किराए पर रहता है जबकि वह मूलरूप से रामपुर का रहने वाला है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसओ थाना बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की मासूम बच्ची बुधवार को लापता हो गई थी, जिसके बाद पूरे मामले में बच्ची के परिजनों ने बनभूलपुरा थाने में बच्ची की खोजबीन की गुहार लगाई थी। मासूम की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर एक युवक की शिनाख्त की जो बच्ची को अपने साथ ले जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को एक घर से बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक किराए में रहता था जो बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले आया था। साथ ही आरोपी ने नाबालिग को हवस का शिकार भी बनाया, वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी युवक अरशद निवासी रामपुर हाल निवासी इंद्रानगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts