Connect with us

Uncategorized

अलग- अलग हादसों में तीन की जान गई, 3 घायल

अलग- अलग हादसों में तीन की जान गई, 3 घायल

नैनीताल। शनिवार को देर रात दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दोनों हादसे ज्योलीकोट क्षेत्र के पास हुए। जिसमें से जियो कंपनी का वाहन खाई में गिरने से 5 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गयी वही एक अन्य हादसे में वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात जियो कंपनी के कर्मचारी भवाली से हल्द्वानी जा रहे थे। ज्योलीकोट से आगे मोड़ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस टीम ने लगभग दो घंटे के रेस्क्यू के बाद घायलों को बाहर निकाला। घायलों को 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया गया। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने जानकारी दी और बताया कि गंभीर रूप से घायल रुद्रपुर के पप्पू कश्यप और ओखलकांडा के चंदन ने दम तोड़ दिया। वही ज्योलीकोट के पास ही एक और हादसे में एक कार 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बिहार निवासी अनिल साह 49 पुत्र परमेश्वर साह की मौत हुई है

अलग- अलग हादसों में तीन की जान गई, 3 घायल
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts