Connect with us

Uncategorized

सनसनी: चेकिंग के दौरान बाइक रोकी तो टक्कर से दारोगा की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार पिता-पुत्र की टक्कर से दारोगा की दर्दनाक मौत हो गई। सुल्तानपुर घोष थाने में वीरेंद्र नाथ मिश्रा दारोगा के पद पर तैनात थे। एसपी के निर्देश पर चला रखा था टीम के साथ चेकिंग अभियान। थाने के सामने चेकिंग लगाकर बिना हेलमेट के बाइक सवार को रोकने में लगे दारोगा इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र बाइक से एक सूअर को लाकर अपने गांव इजुरा जा रहे थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोके जाने पर उन्होंने बाइक और तेज कर दी। जिससे बाइक में दारोगा का हाथ फंस गया और 50 मीटर तक बाइक के साथ घसीटते रोड पर चले गए। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आ गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। बताया है कि 25 वर्षीय नरेंद्र अपने 50 वर्षीय पिता प्रकाश पासवान के साथ सूअर लेकर बाइक से चौकी चुराहे से इजुरा अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी सुल्तानपुर घोष थाने के सामने पुलिस टीम को देखकर नरेंद्र घबरा जाता है और बाइक की स्पीड को तेज कर देता है। सिपाहियों द्वारा रोके जाने पर नहीं रुकता है। आगे दरोगा वीरेंद्र नाथ मिश्रा खड़े थे। बाइक चालकों को रोकने के लिए हाथ दे रहे थे, तभी उनका हाथ बाइक में फंस गया और से घसीटते हुए 50 मीटर दूर तक चले गए। बाइक अनियंत्रित होकर गिरी और दोनों बाइक सवार भी घायल हो गए। वीरेंद्र नाथ मिश्रा प्रयागराज के रहने वाले थे। पुलिस कर्मी उन्हें व घायलों को लेकर आनन फानन हदगांव सीएससी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दरोगा वीरेंद्र नाथ मिश्रा को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायल पिता पुत्र का प्राथमिक उपचार किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी गया दत्त मिश्र, उप जिलाधिकारी खागा प्रभाकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। टक्कर मारने वाले बाइक सवारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों का उपचार चल रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर घोष थाने में चेकिंग के दौरान स्प्लेंडर बाइक सवार दो लोगों की टक्कर से सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र नाथ मिश्रा घायल हो गए। इलाज को ले जाते समय उनकी मौत हो गयी। इस मामले पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा सुल्तानपुर घोष थाने में दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts