Connect with us

Uncategorized

सनसनी: महिला डॉक्टर का सिर फोड़ा फार्मासिस्ट ने, फिर खुद उठाया ऐसा खौफनाक कदम

हल्द्वानी। कहासुनी के बाद तैश में आए एक फार्मासिस्ट ने महिला डाक्टर का डंडे से वार कर सिर फोड़ दिया। महिला चिकित्सक पर हमले के बाद उसने सल्फास खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया जहां पर फार्मासिस्ट की हालत को नाजुक देखते हुए एसटीएच रेफर किया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। घटना शनिवार की सुबह गौलापार में पशु चिकित्सालय एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र में हुई। नीलकंठ कालोनी डहरिया निवासी विनीता टोलिया जंगपांगी गौलापार कुंवरपुर स्थित पशु चिकित्सालय एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र में पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। इसी चिकित्सालय में आरके टेंट हाउस रोड कुसुमखेड़ा निवासी भुवन चंद्र पंत फार्मासिस्ट के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। शनिवार सुबह डा.विनीता और पफार्मासिस्ट भुवन अपने समय पर चिकित्सालय पहुंचे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे डा. विनीता अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रही थीं, इसी दौरान भुवन वहां पहुंच गया और दोनेां में तीखी बहस होने लगी। गुस्से में आए भुवन ने डंडा उठाकर विनीता के सिर पर दे मारा जिससे वह लहुंलूहान हो गईं। विनीता किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागी तो फार्मासिस्ट उन्हें सड़क से खींचता हुआ कमरे में ले आया और उन पर दोबारा हमला कर दिया जिससे वहां चीख पुकार मच गई। घटना के बाद फार्मासिस्ट बाहर आया और सिंचाई नहर के पास आकर उसने सल्फास गटक लिया जिससे वह बेहोश हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुूलिस ने दोनों को उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर भुवन की हालत को नाजुक देखते हुए उसे एसटीएच ले जाया गया, जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं महिला चिकित्सक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts