Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सनसनी: खार खाए हेल्पर ने उस्ताद को पिलाई और फिर मारकर भागीरथी के हवाले किया

खबर शेयर करें -


उत्तरकाशी । कारीगर के रोब और डांट से तंग आकर हेल्पर ने उस्ताद की हत्या कर शव नदी के हवाले कर दया। घटना से क्षेत्र में सनसनी है।

घटना बीते रविवार की है।
शिवराज गुसाईं निवासी लदाड़ी थाना कोतवाली, उत्तरकाशी में सोमवार को अपनी विश्वनाथ स्वीट शॉप पर काम करने वाले सोबन सिंह पंवार के लापता होने के सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी। इस पर कोतवाली उत्तरकाशी ने उस व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कर ली।
कोतवाली प्रभारी उत्तरकाशी मोहन कठैत के नेतृत्व में गठित ने पुलिस टीम ने पाया कि गुमशुदा सोबन सिंह पंवार को उसके साथी हेल्पर का काम करने वाले महादेव नौटियाल ने शनिवार की रात्रि में केदारघाट के पास भागीरथी नदी में मार कर फेंक दिया है। पुलिस टीम ने छह घंटे में रविवार देर सायं को महादेव नौटियाल को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि दुकान में काम करने के दौरान सोबन सिंह पंवार उसे अक्सर डांटता रहता था। टार्चर करता था और उसके ऊपर अपना आर्डर चलाता था। इस कारण उसके मन में सोबन सिंह पंवार के प्रति बहुत गुस्सा था और मैंने उसे जान से मारने की ठान ली थी। मैंने पहले से ही अपने मन में सोबन सिंह को जान से मारने की पूरी प्लानिंग बना ली थी। बीते शनिवार को उसने दुकान मालिक से 1500 रुपये मांगे। ठेके से शराब मंगाकर रखी थी। इसके बाद मैंने अपने उस्ताद सोबन सिंह से बोला कि आज पार्टी करते हैं, फिर हम दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी। शराब खत्म होने के बाद मैं बोला कि चल और शराब पीते हैं और बहाने से मैं उस्ताद को अंग्रेजी शराब के ठेके उत्तरकाशी ले गया। वहां पर मैंने एक क्वार्टर शराब और लिया। हम दोनों ने वह क्वार्टर पिया।

इसके बाद मैं उसे अपने साथ केदारघाट पर ले गया। मैंने उसे बातों में उलझाया और सोबन सिंह मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। मैं सोबन सिंह को केदारघाट भगीरथी नदी के किनारे पर लगी रेलिंग के पास ले गया और मौका पाकर मैंने सोबन सिंह पंवार के पांव पकड़कर भागीरथी नदी में गिरा कर जान से मार दिया। उसके बाद मैं वहां से अपने घर चला गया था। मैं दूसरे दिन स्वीट शॉप मालिक के साथ सोबन सिंह पंवार की गुमशुदगी दर्ज करवाने के लिये इसलिये थाने आया ताकि मुझ पर कोई शक न करे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts