Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति: भुवन भास्कर अध्यक्ष, पीडी पांडे महामंत्री

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नागरिक जन कल्याण समिति का 24वां स्थापना दिवस एवं द्विवार्षिक चुनाव पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच परिसर में श्री आनंद सिंह ठठोला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। श्री ठठोला ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अधिवेशन के प्रथम सत्र का समापन व वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गयी।
प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि डॉ0 चन्द्रशेखर तिवाड़ी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें वर्तमान समय में अपने बच्चों को संस्कार सिखाना सबसे बड़ी आवश्यकता है। हम सभी वरिष्ठ नागरिकों को चाहिए कि बच्चों से संतुलित व्यवहार करें।
सभा को सम्बोधित करते हुए समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री एन.बी. गुणवंत ने आज निर्विरोध चुनाव कराने के लिए सभी सदस्यों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें गरीब व असहाय वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य उपचार हेतु प्रतिमाह कुछ न कुछ अंशदान समिति में देना चाहिए।
श्री एल.डी. जोशी ने चुनाव प्रक्रिया में सुधार कराने तथा सदस्यों की संख्या में आ रही कमी को देखते हुए और सक्रिय सदस्य बनाये जाने पर बल दिया। अधिकांश वक्ताओं द्वारा समिति की आय के स्रोत बढ़ाने पर अपने विचार रखे साथ ही वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित कार्य व आपसी सामंजस्य बढ़ाने पर जोर दिया। अधिवेशन को आज के विशिष्ट अतिथि इंजी0 डी.आर. आर्य तथा वरिष्ठ सदस्य नानकचंद लोहिया द्वारा भी सम्बोधित किया गया।
कार्यक्रम में वीरांगना संस्था के छोटे – छोटे बच्चों द्वारा श्रवण कुमार नाटक की प्रस्तुति से सभी लोगों का मन मोह लिया। जनकल्याण समिति द्वार वीरांगना संस्था को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह व नगद धनराशि दी गयी। वीरांगना संस्था की संचालिका गंुजन बिष्ट अरोड़ा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
अधिवेशन का प्रारम्भ अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था की ओर से विशिष्ट और मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समिति के निवर्तमान महामंत्री भुवन चन्द्र पाण्डे द्वारा समिति द्वारा विगत वर्षों में किए गये कार्यकलापों का पूरा विवरण व लेखा जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
अधिवेशन के दूसरे सदन में चुनाव अधिकारी जे.बी. पाण्डे द्वारा समिति के वार्षिक चुनाव 2022-24 के लिए पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गयी। जिसमें श्री भुवन भाष्कर पाण्डे अध्यक्ष, पी.डी. पाण्डे महामंत्री, दयाकृष्ण बल्यूटिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती भगवती बिष्ट उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह जंतवाल कोषाध्यक्ष, दिनेश चन्द्र पंतोला संयुक्त सचिव, एवं आनन्द सिंह भाकुनी को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया।
चुनाव अधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए गये। जिसमें मुख्य रूप से सी.एम. पाण्डे, बी.डी. पाठक, डी.के. पाण्डे, शंकरदत्त तिवारी, ए.के. जोशी, बी.सी. जोशी, आजाद बिन्दर सिंह, सुनील कुमार अग्रवाल पप्पी, भाष्कर चन्द पाण्डे, जे.के. अस्थाना, श्रीमती कल्पना भण्डारी, एल.पी. पंत आदि उपस्थित थे। अधिवेशन को सम्पन्न कराने में श्री एन.बी. गुणवन्त, विपिन चन्द्र बिष्ट, दयाकिशन बल्यूटिया आदि लोगांे ने विशेष योगदान दिया।

                              पी.डी. पाण्डे
                            महामंत्री, 
                वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति, (रजि0), हल्द्वानी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts