Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

महिला को भेजता था अश्लील मैसेज, शिकायत हुई तो ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें -

टनकपुर   टनकपुर क्षेत्र  निवासी एक शिक्षिका महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार टनकपुर निवासी एक महिला शिक्षिका ने उनके  व्हाट्सएप नंबर पर   अश्लील मैसेज व फ़ोटो भेजने की महिला हेल्पलाइन  112 नंबर पर शिकायत की गई थी इस मामले में महिला ने टनकपुर कोतवाली में शिकायत पत्र देते हुए अज्ञात युवक पर कार्रवाई की मांग की थी। महिला के शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने साइबर सेल टीम को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे साइबर सेल टीम ने त्वरित टेक्निकल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी  साइबर सेल टीम की जांच में अभियुक्त अमर सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम तुमरानीगोट  घटना में लिप्त होना प्रकाश मैं आया  जिसके बाद पुलिस टीम ने  सुराग कशी करते हुए देर रात  टनकपुर क्षेत्र से युवक को गिरफ्तार  कर लिया। उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि आरोपी युवक शातिर किस्म का अपराधी है जो फर्जी मोबाइल नंबर से उक्त महिला को अश्लील मैसेज भेज कर परेशान कर रहा था उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई है पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कोरंगा ,हेड कांस्टेबल भुवन सिंह गहतोड़ी ,साइबर सेल के बिहारी लाल कुशवाहा ,सर्विलांस सेल से विनोद जोशी ,और वीरेंद्र नेगी शामिल थे

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts