Connect with us

Uncategorized

खूबसूरत दुल्हन को देखकर खुशी से उछल पड़ा बुजुर्ग दूल्हा, Video देख लोग बोले- ये दिन देखना बाकी था बस

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर एक दुखद वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति एक युवा लड़की से शादी करने के बाद अपनी खुशी को रोक नहीं पा रहा है. दूल्हा की उम्र करीब 80 से 90 साल के बीच होगी. उसने अपने गले में वरमाला डाल रखा है और वह एक सुंदर दुल्हन के साथ बैठकर मुस्कुरा रहा है. दुल्हन की उम्र बेहद ही कम लग रही है और वह चुपचाप मुंह झुकाकर बैठी हुई है. ऐसा लग रहा है कि शादी के बाद बुजुर्ग दूल्हा बेहद ही खुश है और नई नवेली दुल्हन के पास खुशी-खुशी बैठा हुआ है. दुल्हन शर्मीली दिख रही है और दूल्हे की तरह शादी से उत्साहित नहीं दिखाई दे रही है. दुल्हन खूबसूरत मेकअप लुक के साथ लाल और हरे रंग का लहंगा पहना है.

बुजुर्ग दूल्हे के साथ हुई है दुल्हन

जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि बुजुर्ग दूल्हा और युवा दुल्हन एक जगह पर बैठे हुए हैं और सामने कैमरे को देखकर दूल्हा बेहद ही खुश है. उसके चेहरे पर काफी मुस्कान है. बुजुर्ग दूल्हे ने अपने सिर पर सेहरा पहन रखा है. साथ ही सफेद रंग का कुर्ता और धोती पहना हुआ है. गले में माला डालकर बैठा दूल्हा बेहद ही खुश नजर आ रहा है. वह इतना खुश है कि वीडियो के आखिर में उछलकर ताली बजाने लगा. जबकि दुल्हन चुपचाप सिर झुकाकर बैठी हुई है.

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस क्लिप को psycho_biihari नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसे 116k से अधिक बार देखा गया है और 14k लाइक्स मिले हैं. वायरल वीडियो में नेटिजन्स दुल्हन के लिए अफसोस महसूस कर रहे हैं, जो ऐसा लग रहा है कि वह अब एक ऐसी शादी में फंस गई है जो वह नहीं चाहती थी. दूसरी ओर, अपने बुढ़ापे के बावजूद दूल्हा इतनी खूबसूरत दुल्हन को पाकर खुश है. नेटिजन्स को उन सिंगल युवकों के लिए भी बुरा लगा जो किसी को नहीं ढूंढ पा रहे हैं जबकि यह बूढ़ा भाग्यशाली हो गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो गया. पूरा वीडियो देखने के लिये यहां क्लिक करें.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts