Connect with us

Uncategorized

एसडीएम ने बलपूर्वक हटवाए अवैध फड़, सामान किया जब्त

 नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत के निर्देश के बाद मल्लीताल स्थित पंत पार्क में लग रहें अवैध फड़ो को लेकर उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन के नेतृत्व में पंत पार्क में लगे अवैध फड़ो का सामान जब्त किया। बुधवार को एसडीएम प्रतीक जैन व तहसीलदार नवाजिश खलिक ने नगर पालिका की टीम के साथ संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए दर्जनों फड़ कारोबियों के सामान जब्त किए।

उप जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि काफी समय से पंत पार्क में व्याप्त अनियमिताओं को लेकर शिकायत मिल रही थी जिसके बाद उनके द्वारा पंत पार्क का निरीक्षण किया गया। बताया कि पंत पार्क में अवैध फड़, अनियमिताएं पाएं जानें, बिना लाइसेंस के रखें 4 कमर्शियल सिलेंडर व 5 लोहे के काउंटर समेत दर्जनों से अधिक फड़ कारोबारियों के सामान जब्त किए गए। इसके साथ ही पंत पार्क पर लंबे समय से लावारिस पड़े फड़ो को भी सीज किया गया। एसडीएम जैन ने बताया की बैंड स्टैंड के आस पास का एरिया झील की ओर धंस रहा हैं। इसके साथ ही वहां लगने वाले फड़ो के कारण झील में भी गंदगी फैल रहीं हैं, जिसको देखते हुए उन्होंने फड़ कारोबारियों को बैंड स्टैंड के आस पास फड़ न लगाने की सख़्त हिदायत दी हैं। बताया कि अगर इसके बावजूद भी किसी फड़ कारोबारियों द्वारा बैंड स्टैंड के आस पास फड़ लगाएं गए तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई भी फड़ कारोबारी अपने सामान को पार्क में छोड़ कर जाता है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही बताया की आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

बताया कि पंत पार्क पर निर्धारित संख्या 121 व निर्धारित स्थान से ज्यादा फड़ लगाएं जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी संदीप नेगी, मल्लीताल कोतवाली प्रभारी प्रीतम सिंह, तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहितास सिंह सागर, कर अधीक्षक सुनील खोलिया, सफाई निरिक्षक कुलदीप कुमार, कर अधीक्षक हिमांशु चंद्रा, चीता मोबाइल शिवराज, शाहिद अली, दीपराज, नीरज, शिवराज नेगी समेत पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts