Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

Scholarship Scam Uttarakhand : 103 कालेजों की जांच में नहीं मिली अनियमितता, 99 राडार पर

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआइटी ने यूएस नगर के 103 कालेजों की जांच पूरी कर ली है। अब तक हुई जांच में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली है। फिलहाल 99 शैक्षिक संस्थान एसआइटी के राडार पर हैं, जिनकी जांच में 10 टीम जुटी हुई हैं।

वर्ष 2011-12 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति में मिली अनियमितता के बाद एसआइटी जांच शुरू की गई। जिले में भी दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया था। पहले चरण में बाहरी राज्यों के 303 शैक्षिक संस्थान और उनमें अध्ययनरत लाभार्थियों की जांच की गई।

अनियमितता मिलने पर जिले के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा थाने में 60 केस दर्ज किए गए। इस दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर एसआइटी ने 24 से अधिक जिला समाज कल्याण के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही बिचौलिए और शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जबकि दूसरे चरण में यूएस नगर के 203 सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी कालेज और उनमें अध्ययन के दौरान छात्रवृत्ति लेने वाले सवा लाख छात्रों की जांच शुरू की गई थी। अब तक एसआइटी जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा के 103 कालेजों की जांच पूरी कर चुकी है। एसआइटी अधिकारियों के मुताबिक इन कालेजों की जांच में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। जबकि 99 कालेजों की जांच अभी जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts