Connect with us

Uncategorized

एसबीआई के बैंक मैनेजर की दिल्ली में मौत,सिक्योरिटी गार्ड के आग लगाने से थे झुलसे

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के धारचूला आग से झुलसे भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। बीती छह मई को बैंक के ही सिक्योरिटी गार्ड ने छुट्टी नहीं मिलने पर दफ्तर में उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।

मूल रूप से मुंगेर (बिहार) के निवासी 57 वर्षीय मोहम्मद ओवेश पुत्र शौकत अली धारचूला में एसबीआई के शाखा प्रबंधक थे। बीती छह मई को भगवानपुर, देहरादून निवासी सिक्योरिटी गार्ड दीपक छेत्री ने मोहम्मद ओवेश को बैंक के अंदर ही पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।

40 फीसदी तक झुलसे शाखा प्रबंधक ओवेश को प्राथमिक उपचार के हल्द्वानी रेफर किया गया था। बाद में परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला कुंवर सिंह रावत ने बताया कि दिल्ली में इलाज के दौरान स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के प्रबंधक की मौत होने की सूचना मिली है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts