Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सऊदी में 6 दिन बाद सिर कलम कर दिया जाएगा, पंजाब CM से मांगी मदद

खबर शेयर करें -

सऊदी अरब के नियम और कायदे अन्य देशों से बिल्कुल अलग और सख्त हैं. वहां गलती की माफी नहीं होती. सऊदी अरब में पंजाब से वास्ता रखने वाले बलविंदर वहां के कानूनी दांव-पेंच में बुरी तरह फंस चुके हैं. उन्हें 6 दिन के भीतर 2 करोड़ रुपये चुकाने हैं या फिर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया जाएगा. बलविंदर को बचाने की कोशिशों में लगे उनके परिवार ने अब पंजाब के सीएम भगवंत मान से मदद की गुहार लगाई है.

बलविंदर सिंह के चचेरे भाई जोगिंदर सिंह ने बताया कि 2008 में मुक्तसर के गांव मल्लन के रहने वाले बलविंदर सिंह रोजगार के लिए सऊदी अरब चले गए थे. 2013 में एक एक्सीडेंट के दौरान किसी को चोट लग गई थी, बाद में उनकी मौत हो गई. इस मामले में बलविंदर को 7 साल की सजा हुई. सऊदी अरब में एक सजा पूरी करने के बाद परिवार से पूछा जाता है कि वो अपराधी के साथ क्या करना चाहते हैं.

कंपनी ने नहीं निभाया वादा
पीड़ित परिवार ने 2 करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर मांगे हैं. अगर ऐसा नहीं हो पाया तो परिवार ने बलविंदर के लिए सिर कलम करने की सजा की मांग की है. 2019 से परिवार पैसे जुटा रहा है. अभी तक परिवार 1,20,00,000 रुपए जुटा पाया है. पहले जिस कंपनी में बलविंदर काम करते थे. उन्होंने वादा किया था कि वो मदद करेंगे लेकिन अब वो कोई मदद नहीं कर रहे. बलविंदर के परिवार वालों का आरोप है कि कंपनी ने ही उन्हें फंसाया है. जोगिंदर ने कहा कि बलविंदर के माता-पिता उनके इंतजार में मर गए. 32 साल के बलविंदर के बड़े भाई और बहन और गांव वाले लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

अब बचे हैं ये रास्तें
फिलहाल परिवार आम लोगों से मदद की अपील कर रहा है. 2 करोड़ ब्लड मनी ना दी तो पंजाब के बलविंदर सिंह का सऊदी अरब में सिर कलम कर दिया जाएगा. बलविंदर के पास दो रास्ते हैं.. या तो वे ‘ब्लड मनी’ की रकम चुकाएं.. या फिर धर्म परिवर्तन करें, नहीं तो 15 मई के बाद उनका सिर कलम कर दिया जाएगा.

बलविंदर सिंह ने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया है.बलविंदर सिंह के चचेरे भाई ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आगे आना चाहिए. भगवंत मान विदेशों में बसे पंजाबियों को वापस लाने की बात हमेशा करते हैं. मान को बलविंदर की वापसी के लिए मदद करनी चाहिए.साभार न्यू मीडिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts