Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

Saptahik Rashifal 23 May To 29 May 2022: इस राशि के जातक वाद-विवाद से बचें, वहीं इन लोगों को हो सकती हैं धन हानि

खबर शेयर करें -

Saptahik Rashifal 23 May To 29 May 2022:   मई माह का चौथा सप्ताह शुरू हो चुका है। सप्ताह की शुरुआत में ही शुक्र ग्रह ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इस सप्ताह कई राशियों के सौभाग्य में वृद्धि होगी। लेकिन कुछ लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। जानिए ज्योतिषचार्य पंडित जगन्नाथ गुरुजी से कैसा बीतेगा आपका ये पूरा सप्ताह।

मेष राशि

इस सप्ताह आप अपने दोस्तों के साथ किसी चैरिटी वाले कार्य में शामिल हो सकते हैं। इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी।

वृष राशि

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र और घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इस स्थिति में अपना आपा न खोएं और स्थिति को चतुराई से संभालने की कोशिश करें। इससे सब कुछ आसानी से ठीक होगा।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र में किसी की गपशप का विषय बन सकते हैं। अजनबियों के साथ अपने सीक्रेट्स शेयर करने से बचें।

कर्क राशि

कार्ड के कारण आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। ये बेहद आनंद और शांतिपूर्ण रहेगा। इससे परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि

इस सप्ताह अपने बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर खास ध्यान देने की जरूरत है। अपने बच्चों को बेहतर तरीके से जानने के लिए उनके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें।

कन्या राशि

इस सप्ताह आप आलस और सुस्ती महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अपने मन, शरीर और आत्मा को सक्रिय रखने नियमित व्यायाम करें। अपनी दिनचर्या को स्वस्थ बनाने की कोशिश करें।

तुला राशि

इस सप्ताह परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। साथ ही घर की शांति भी भंग हो सकती है। घर और कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद में शामिल होने से बचें। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजाना ध्यान लगाएं।

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह कार्यालय के कामों में व्यस्त रहेगा। ऐसे में आप अपने परिवार वालों से मिलने की उपेक्षा कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपने कार्य-जीवन में संतुलन बनाए रखने की पूरी कोशिश करें।

धनु राशि

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी मेहनत करें। निर्धारित लक्ष्यों पर अपना ध्यान लगाएं।

मकर राशि

इस सप्ताह आप अपने उस दोस्त से मिल सकते हैं, जिससे आप लंबे समय से नहीं मिले हैं। यह मिलन आपके और आपके परिवार के लिए फलदायी रहेगा।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपको परेशान कर सकता है। इस सप्ताह में कोई पुराना रोग फिर से प्रकट हो सकता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। अपने माता-पिता को अपने स्वास्थ्य के बारे में बताएं।

मीन राशि

इस सप्ताह अपनों के साथ विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। फालतू की चीजों पर खर्च करने से बचें। भविष्य के लिए धन बचाकर रखें, ताकि आप जीवन में अधिक अनुभव प्राप्त करने के लिए यात्राएं आसानी कर सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts