Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सनकी ASI, पत्नी और जवान बेटे को गोली से उड़ाया, पालतू कुत्ते की भी जान ली

खबर शेयर करें -

गुरदासपुर में थाना तिब्बड़ अधीन पड़ते गांव भुंभली में एक एएसआई ने अपनी पत्नी और नौजवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी भूपिंदर सिंह अमृतसर में डीआईजी आफिस में तैनात है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे भूपिंदर सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर और 18 साल के बेटे बलप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी का एक बेटा विदेश में पढ़ रहा है।

घटना की सूचना पुलिस को गांव के सरपंच परमजीत सिंह की ओर से फोन पर दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरीश दयामा खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने अपनी सर्विस कंबाइन से गोली चलाई है। आरोपी ने पत्नी और बेटे के अलावा अपने पालतू कुत्ते को भी मार दिया। पुलिस फिलहाल वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts