Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

जहांगीरपुरी मामले को लेकर AIMIM चीफ पर भड़कीं साध्वी प्राची, बोलीं- औकात में रहना सीखें ओवैसी

खबर शेयर करें -

विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची मंगलवार को बागपत पहुंची. यहां उन्होंने दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुए दंगों को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली दंगों के पत्थरबाजों को फांसी की सजा होनी चाहिए. फांसी की सजा होगी तभी देश में ऐसी घटनाएं रुक सकेंगी. इस दौरान उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा. इसके साथ ही देश भर में चल रहे अजान विवाद पर भी बयान दिया. बता दें कि साध्वी प्राची अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. 

ओवैसी को दी ये हिदायत 
वीएचपी नेत्री साध्वी प्राची ने जहांगीरपुरी के पत्थरबाजों के हिमायत में बोलने पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला है. साध्वी प्राची ने ओवैसी को हद में रहकर बोलने की हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि “जब जहांगीरपुर में असलम, जफर, आसिफ और जफर ने पत्थर फेंके हैं, तो कार्रवाई भी उन्हीं पर होगी. मैं कहना चाहूंगी कि ओवैसी ये गंदी राजनीति करना बंद करो. आस्तीन चढ़ा-चढ़ाकर पीएम मोदी और योगी को गाली देना बंद करो और औकात में रहना सीखो.” गौरतलब है कि बीते दिन असदुद्दीन ओवैसी ने जहांगीरपुरी मामले के मुख्य आरोपी का बचाव करते हुए कहा था कि अंसार शांति कायम करने गया था. इस दौरान ओवैसी ने मोदी सरकार और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था.

जहांगीरपुरी के आरोपियों को फांसी की सजा हो- साध्वी प्राची 
साध्वी प्राची ने कहा कि पत्थरबाजी उस समुदाय के लोग करते हैं, तो कार्रवाई भी उन्हीं पर होनी चाहिए. जहांगीरपुरी के पत्थरबाजों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उनको अगर फांसी हो गई, तो देश के अंदर पत्थरबाजी नहीं होगी. अभी ये पत्थरबाजी कर रहे हैं, कल ये हिन्दुओं की शव यात्रा भी निकलना बंद कर देंगे. उन्होंने आगे कहा, अगर पत्थरबाजों पर कार्रवाई नहीं होगी तो देश के हालात सीरिया जैसे हो जाएंगे.

लाउडस्पीकर विवाद पर क्या कहा?
साध्वी प्राची ने लाउडस्पीकर विवाद पर कहा कि जब हाई कोर्ट ने प्रतिबंध लगाया था, तब स्वीकार नहीं किया था. इन्हें देश का संविधान मानना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, मथुरा की मस्जिद की तरह देश की तमाम मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतार लिया जाए, तो देश में शांति हो जाएगी. 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts