Connect with us

Uncategorized

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर हवाई जहाज के जरिए लखनऊ ले जाया जा रहा है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान साधना गुप्ता के निधन हुआ है। उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद हैं। बता दें कि मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी हैं साधना गुप्ता। साधना के एक बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की शादी अपर्णा यादव से हुई है। अपर्णा यादव बीजेपी नेत्री हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts