Connect with us

Uncategorized

दुखद: 15 दिन बाद होनी थी युवती की शादी, 6 को गायब हुई और फिर दिल्ली में सब कुछ तबाह

शादी से 15 दिन पहले अचानक गायब हो गई युवती, दिल्ली में मिली लोकेशन, परिजन पहुंचे तो अस्पताल में मिला शव

नैनीताल। नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय ज्योति की इसी माह 22 अप्रैल को शादी होनी तय हुई थी। परिवार के साथ वह स्वयं भी शादी की तैयारियों में जुटी थी। दो दिन पूर्व यानी छह अप्रैल को ज्योति घर से बाजार आई थी लेकिन घर नहीं लौटी। शाम से ही परिजन पुलिस की मदद से उसकी तलाश में जुट थे। सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन दिल्ली की ओर मिल रही थी, इसी बीच कल सात अप्रैल को परिजनों को सूचना मिली कि ज्योति दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। इस पर उसके परिजन तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हुए। जब तक वहां पहुंचे, वह अंतिम सांसें ले रही थी। उससे कोई बात नहीं हो पाई। उसे चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।
मृतका के भाई भाजपा नेता रोहित भाटिया ने बताया कि नैनीताल के बाजार में सीसीटीवी में वह ब्यूटी पार्लर जाती और आइसक्रीम खाती नजर आई है। प्रकाश में आया है कि वह नैनीताल आई दिल्ली की किसी ओला टैक्सी से लिफ्ट लेकर चली गई। टैक्सी चालक के अनुसार वह रास्ते में सो रही थी। दिल्ली पहुंचने पर स्वास्थ्य खराब होने पर उसने ही एक युवती की मदद से उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। उसने टैक्सी का किराया भी नहीं दिया था, जो उसके भाई ने चुकाया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts