Connect with us

Uncategorized

दुखद: कार के ऊपर चट्टान गिरने से पति पत्नी की मौत

चमोली। कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर बगोली में शिव मंदिर के पास से गुजर रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार के ऊपर चट्टान गिरने से यहां दो लोगों के दबे होने की खबर मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुटी है।
रविवार को एक ओर जहां चमोली के कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर दो लोग हादसे का शिकार हो गए, वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक बच्चे की जान चली गई। कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर कार के ऊपर चट्टान गिरने से दो लोगों के दबने की सूचना है। रेस्क्यू के लिए पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार थराली की ओर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान बलबीर सिंह और उनकी पत्‍नी साव‍ित्री देवी न‍िवासी मेटा कुलसारी चमोली के रूप में हुई। बताया जा रहा है क‍ि वाहन से वह देहरादून से कुलसारी जा रहे थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts