Connect with us

अपराध

दुःखद : लालकुआं में पत्नी का जन्मदिन मनाने आया था घर, सुबह नहीं खुलीं आंखें; ढाई माह पहले हुई थी शादी, लालकुआं में छाया मातम

 

दुःखद : लालकुआं में पत्नी का जन्मदिन मनाने आया था घर, सुबह नहीं खुलीं आंखें; ढाई माह पहले हुई थी शादी, लालकुआं में छाया मातम

लालकुआं। खुशियों से भरी एक शाम के बाद अगली सुबह मातम में बदल गई। लालकुआं क्षेत्र के 30 वर्षीय कमल आर्य अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए हरिद्वार से एक दिन की विशेष छुट्टी लेकर घर आए थे। परिवार के साथ जन्मदिन का उत्सव हंसी-खुशी मनाया गया, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह साथ बिताई आखिरी रात साबित होगी।

 

 

बताया जा रहा है कि कमल की शादी इसी वर्ष 30 अप्रैल को हुई थी। विवाह के बाद यह उनकी पत्नी का पहला जन्मदिन था, जिसे खास बनाने के लिए वह हरिद्वार से छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। देर रात तक परिवार के साथ समय बिताने के बाद वह सोने चले गए, लेकिन शनिवार सुबह अलार्म बजने के बावजूद नहीं उठे। परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महज ढाई महीने पहले शादी के बंधन में बंधे दंपती की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts