Connect with us

Uncategorized

दुखद: चंपावत में टिप्पर खाई में गिरा, भाजपा नेता की मौत

चम्पावत। टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक टिप्पर खाई में गिर गया। हादसे में टिप्पर स्वामी भाजपा नेता की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। भाजपा नेता की मौत पर पार्टी में शोक की लहर है। जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है। जानकारी के अनुसार भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह (46) सोमवार की सुबह अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी नरेश सिंह (45) को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को किसी तरह खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, दियूरी के बीडीसी सदस्य सुंदर सिंह बोहरा समेत तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि जगदीश सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts