Connect with us

Uncategorized

दुखद: बाइक रपटी तो पोल से टकराया, करंट होने के चलते मौत

नैनीताल। बीती देर रात्रि सरोवर नगरी मे दुखद हादसा हुआ है। नगर के मल्लीताल में भारी बारिश के दौरान एक बाइक सवार रपट कर सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकरा गया। बिजली के पोल में करंट होने के कारण युवक करंट से झुलस गया। इस दौरान कई लोगों ने युवक को वहां से हटाने का प्रयास किया, मगर मोटरसाइकिल में करंट होने के कारण युवक को नहीं हटाया जा सका। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग में फोन कर लाइट बंद करवाई, तब जाकर युवक को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहा पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरदीप सिंह 29 पुत्र बलकार सिंह मूल निवासी महचंद पीलीभीत का रहने वाला है तथा रामनगर के एक रिसॉर्ट में काम करता है। उसका ससुराल नैनीताल में है। रात को रामनगर में ड्यूटी समाप्त होने के बाद नैनीताल आ रहा था। रात ढाई बजे मनु महारानी तिराहे के समीप वह अपनी मोटरसाइकिल यूपी-26-एएल-7398 से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से उनकी बाइक टकरा गई। बिजली के पोल पर करंट होने के कारण वह वहां से उठ नहीं सका। जिसके बाद एसआई हरीश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उसको अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts