Connect with us

अपराध

दुःखद : रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर हादसा: पिथौरागढ़ निवासी नवोदय विद्यालय के कर्मी की जान गई

रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर हादसा: पिथौरागढ़ निवासी नवोदय विद्यालय के कर्मी की जान ग

रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवोदय विद्यालय के संविदा कर्मी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घायल हुए कर्मचारी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी संतोष भंडारी रुद्रपुर स्थित नवोदय विद्यालय की मैस में कार्यरत थे। सोमवार रात ड्यूटी खत्म कर वह पैदल अपने आवास की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने विद्यालय के समीप हाईवे पार करना शुरू किया, उसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। दुर्घटना में शामिल कार को भी जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।

मृतक के भाई विनोद कुमार उत्तराखंड पुलिस में तैनात हैं और वर्तमान में किच्छा कोतवाली में सेवाएं दे रहे हैं। घटना से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts