Connect with us

अपराध

दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बाइक, एसएसबी जवान की मौत से गांव में मातम

दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बाइक, एसएसबी जवान की मौत से गांव में मातम

गंगोलीहाट। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान हिमांशु कुमार (27) की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

 

 

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चौड़ धुरौली के तोक सिथौला निवासी हिमांशु कुमार पुत्र पुष्कर राम शनिवार को पिथौरागढ़ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डूनी से पहले एक मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने पैराफिट से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर ही रह गई, जबकि हिमांशु करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। गंभीर रूप से घायल जवान को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में घाट क्षेत्र के पास उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

 

बताया जा रहा है कि हिमांशु कुमार वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात थे। जवान की असमय मौत से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। लोगों ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

गौरतलब है कि शनिवार को पिथौरागढ़ जिले में बाइक दुर्घटनाओं में यह तीसरी मौत है, जबकि विभिन्न वाहन हादसों में मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts