Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

Russia Ukraine War: रोमानिया से भारतीयों को लाने वाली पहली फ्लाइट रात्रि नौ बजे पहुंचेगी मुंबई, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे अगवानी

खबर शेयर करें -

यूक्रेन से वापस आ रहे भारतीयों की अगवानी के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन को जिम्मेदारी दी गई है। गोयल मुंबई हवाई अड्डे पर रोमानियाई की राजधानी बुखारेस्ट से आने वाले लोगों की रिसीव करेंगे। तो वहीं वी मुरलीधरन नई दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले भारतीयों के बैच को रिसीव करेंगे। युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय सरकारी चार्टर्ड उड़ानों से लौट रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यूक्रेन में 16 हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हुए थे। जिनमें मुख्य रूप से छात्र शामिल हैं। यह जानकारी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 24 फरवरी को दी थी। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को बताया था कि वो रोमानिया और हंगरी के जरिए निकासी मार्ग स्थापित करने के लिए काम कर रहा है।

यूक्रेन से भारतीयों की निकासी अभियान के तहत शनिवार दोपहर एयर इंडिया की पहली निकासी उड़ान 219 यात्रियों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से मुंबई के लिए रवाना हुई है। जानकारी के मुताबिक पहली निकासी उड़ान एआई1944 बुखारेस्ट से दोपहर 1.55 बजे (भारतीय मानक समय) पर रवाना हुई। यह फ्लाइट मुंबई हवाई अड्डे पर रात्री के लगभग नौ बजे लैंड होने की संभावना है।

वहीं निकासी अभियान के तहत ही दूसरी उड़ान दिल्ली से सुबह 11बजकर 40मिनट पर रवाना हुई। यह शाम को करीब छह बजकर 30 मिनट (भारतीय मानक समय) पर इसके बुखारेस्ट में लैंड करने की संभावना है। बताया जा रहा है कि भारतीयों की दूसरी निकासी उड़ान AI1942 करीब 250 यात्रियों के साथ रविवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized