Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

यूक्रेन युद्ध में रूस के मेजर जनरल की मौत, पुतिन की सेना को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका

खबर शेयर करें -

यूक्रेन ने रूस के एक हाई रैंक अधिकारी को मार गिराया है। मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवेत्स्की की मौत को पुतिन की सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

कीव/मॉस्को : यूक्रेन में रूस की सेना भीषण जंग लड़ रही है। पिछले तीन दिनों में रूसी मिसाइलों ने कीव और खारकीव को तबाह कर दिया है। यूक्रेन का खेरसोन शहर अब रूस के कब्जे में है। लेकिन इस लड़ाई यूक्रेन के साथ-साथ रूस को भी भारी नुकसान हो रहा है। खबर आ रही है कि रूस के मेजर जनरल रैंक के अधिकारी आंद्रेई सुखोवेत्स्की की इस लड़ाई में मौत हो गई है। यूक्रेन की ओर से न सिर्फ सेना बल्कि 20 हजार से अधिक लोग इस जंग में हिस्सा ले रहे हैं जिन्हें जेलेंस्की ने हथियार दिए हैं।

मेजर का दावा- 2870 यूक्रेनी सैनिकों को मारा
बुधवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अब तक यूक्रेन के 498 सैनिक मारे गए हैं और 1597 घायल हो गए हैं। मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें रूस को ‘भारी नुकसान’ होने का दावा किया जा रहा था। मेजर ने जो आंकड़े साझा किए वे रूसी रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों से बेहद ज्यादा थे। कोनाशेनकोव ने कहा कि के 2,870 से अधिक सैनिक मारे गए हैं और करीब 3,700 घायल हो गए हैं जबकि 572 अन्य को बंदी बना लिया गया है। courtsy new media

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts