Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

रुद्रप्रयाग: मिट्टी की ढांग में दबकर तीन महिलाओं की मौत, दो ने भागकर बचाई जान; गांव में छाया मातम

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग : घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई लुठियाग गांव की तीन महिलाओं की मिट्टी की ढांग में दबकर मौत हो गई। दो महिलाओं ने मौके से भागकर जान बचाई। सूचना पर स्थानीय ग्रामीण व जिला आपदा मोचन बल (डीडीआरएफ) की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी तीनों महिलाओं के शव निकाले गए। घटना के बाद लुठियाग गांव में मातम छाया हुआ है।

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के लुठियाग गांव की पांच महिलाएं गुरुवार को गांव के पास ही लगभग आधा किमी दूर टिहरी जिले की सीमा पर स्थित मिट्टी की एक ढांग में घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थी। तीन महिलाएं ढांग के अंदर से मिट्टी निकाल रही थीं, जबकि दो महिलाएं ढांग के बाहर खड़ी थीं। खोदाई के दौरान अचानक ऊपर से पहाड़ी दरक गई, जिससे तीन महिलाएं मलबे में दब गईं। बाहर खड़ी दो महिलाओं के ऊपर भी पहाड़ी से मिट्टी गिरी, लेकिन खतरे को भांप कर वह समय रहते भागकर जान बचाने में सफल रहीं। इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मिट्टी हटाने में जुट गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized