Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

ट्रेवलर व स्कूटी की टक्कर में आरपीएफ की महिला सिपाही की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : हैड़ाखान रोड पर ट्रैवलर और स्कूटी के बीच जोरदार भिडंत हो गई। जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए। हादसे में स्कूटी सवार आरपीएफ की महिला सिपाही की मौत हो गई, जबकि दूसरा जवान और बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को हैड़ाखान से ट्रैवलर में सवार बाराती गौलापार के दानीबंगर को लौट रहे थे। इसी बीच हैड़ाखान पहुंचने से पूर्व ही ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर लग गई और दोनों वाहन खाई में जा गिरे। हादसे में स्कूटी में सवार आरपीएफ में आरक्षी रेणु की मौत हो गई। वह बरेली में तैनात थी। जबकि आरपीएफ का दूसरा जवान घायल हो गया है। जिसका हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वहीं, ट्रैवलर के खाई में गिरने से बस में सवार पांच लोग भी घायल हो गए। जिन्हें डा. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक रेणु के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उसके स्वजनों को सूचना दी जा रही है।

ट्रेन की चपेट में आने से गाय की मौत

लालकुआं : बरेली से लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 05351 के इंजन की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। इस दुर्घटना की वजह से रेलगाड़ी 20 मिनट विलंब के बाद लालकुआं को रवाना हो सकी।

मंगलवार की सुबह सवा आठ बजे बरेली से लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन से खड्डी मोहल्ले के ठीक सामने रेल पटरी को गाय पार कर रही थी। जिससे वह ट्रेन के इंजन से टकरा गई। टक्कर लगते ही गाय पटरी के बीच में गिर गई। जिसकी वजह से रेलगाड़ी गाय को लगभग 50 मीटर तक घसीट कर ले गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल ट्रेन रोक दी।  अन्यथा इंजन या कुछ बोगी पटरी से भी उतर सकती थी। कई बार ट्रेन को आगे पीछे करने के बाद भी जब ट्रेन के नीचे से गाय नहीं निकल सकी तो मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों, जीआरपी पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत गाय को बाहर निकाला। उसके बाद रेलगाड़ी लालकुआं रेलवे स्टेशन रवाना हुई। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts